रायपुर : 10वीं-12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से शुरू,टाइम टेबल जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। दोपहर 12.10 को प्रश्नपत्र मिलेंगे।