रायपुर : दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड की प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क की परीक्षाएं खत्म हो गई है। इन परीक्षाओं में छात्रों ने कितने नंबर प्राप्त किए। इसकी जानकारी स्कूल, माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) को भेजेंगे। 30 मार्च तक नंबर भेजने है। माशिमं के अफसरों का कहना है कि प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क के नंबरों की वजह से किसी छात्र का रिजल्ट नहीं रूके। इसके लिए स्कूलों से कहा गया है कि निर्धारित तारीख के भीतर यह जानकारी भेज दें।

पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि माशिमं की ओर से एक साथ सभी छात्रों के नतीजे नहीं जारी किए जाते। कई छात्रों के नतीजे विभिन्न वजहों से भी रोके जाते हैं। उसमें से एक वजह प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क के नंबर का नहीं होना भी है। इसे देखते हुए इस बार माशिमं ने स्कूलों से कहा है कि 30 मार्च से पहले प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा के नंबरों की जानकारी भेज दें। गौरतलब है माशिमं से दसवीं-बारहवीं बोर्ड एग्जाम की तैयारी की जा रही है।
दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि बारहवीं की परीक्षा इस बार 3 मई से लेकर 24 मई तक होगी। यानी बोर्ड परीक्षाएं इस बार करीब 15 अप्रैल से 24 मई तक होगी। बोर्ड एग्जाम के लिए अगले महीने प्रवेश पत्र जारी होंगे। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार संवेदनशील व अति संवेदनशील कितने होंगे? इसकी लिस्ट अभी तैयार नहीं हुई है।
source : bhaskar.com










































