राजनांदगांव: शराब के लिए रूपये मांगकर लूट 3 महीने से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…

राजनांदगांव। चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए रूपये मांगने और लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी 17 अगस्त घटना के बाद से फरार था। चिखली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र भरई ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर देशमुख होटल जा रहे युवक को छोटा तालाब के पास आनंद सोनकर और उसके दोस्त ने चाकू दिखा कर शराब पीने के लिए मना रूपये पैसों की मांग की।

मना करने पर दोनों ने एक राय होकर चाकू से वार कर पैसे लूट कर भाग गए। चौकी चिखली स्टाफ द्वारा टीम
गठित कर पूर्व में घटना में शामिल अपचारी बालक को सरंक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण का मुख्य आरोपी आनंद सोनकर घटना के बाद से फरार था।

मुखबीर की सूचना पर रामदरबार के पास घेराबंदी कर आरोपी आनंद सोनकर उर्फ आनंद बिहारी पिता सुभाष सोनकर (26) रामनगर चिखली को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर न्यायालय पेश किया गया। आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।