
राजनांदगांव। ऑल राउंडर सत्यम शर्मा के शानदार खेल की बदौलत प्रेस क्लब ने एक बार फिर नागरिक इलेवन को 9 विकेट से आसानी से पराजित करते जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा आयोजित की जा रही शहीद कप राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। स्पर्धा के तहत सातवें मुख्यालय रायपुर को तीसरे मैच में रायपुर रेंज ने एसएसबी भिलाई को, चौथे मैच में राजनांदगांव पुलिस ने 21वीं बटालियन कारकाभाट को, पांचवे मैच में कांकेर रेंज ने रायपुर रेंज को और छठवें मैच में डीआरजी राज. ने से सीएसपी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में जिला पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन के खेले गए सदभावना क्रिकेट के तहत पहले सेमीफाईनल में प्रेस क्लब ने अपने ऑल राउण्डर सत्यम शर्मा के तेज बल्लेबाजी के 39 रन व घातक गेंदबाजी के जरिये लिए गए 2 विकेट के साथ ही नागरिक इलेवन को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते फाईनल में दस्तक दे दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते नागरिक इलेवन ने 63 रन 9 विकेट खोकर बनाए थे। जिसके जवाब में प्रेस क्लब ने 4.4 ओवर में 64 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में करते फाईनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। प्रेस क्लब के नकुल सिन्हा व गोविंद साहू ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरे मैच में कांकेर रेंज ने पुलिस मुख्यालय को 44 रन से पराजित किया। कांकेर रेज ने पहले बल्लेबाजी करते 7 विकेट पर 143 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पुलिस मुख्यालय 99 रन पर ही सिमट गई। कांकेर रेंज के खिजान ठाकुर ने जहां 4 विकेट लिए। तीसरे मैच में रायपुर रेंज ने पहले बल्लेबाजी करते 4 विकेट पर 165 रन बनाए चौथे मैच में राजनांदगांव को पुलिस ने 21वीं बटालियन कारकाभाट को 23 रन से पराजित किया।
पांचवे मैच में कांकेर रेंज ने रायपुर रेंज पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। रायपुर रेंज पहले बल्लेबाजी करते महज 87 रन ही बना पाई थी। आज के छठवें एवं अंतिम मैच में डीआरजी राजनांदगांव ने सीएसपी इलेवन को 69 रन से हराया। डीआरजी ने पहले बल्लेबाजी करते 6 विकेट पर 148 रन बनाए थे।









































