राजनांदगांव 10 जुलाई 2023। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा जिले के 641 हितग्राहियों को 1 करोड़ 29 लाख रूपए का लाभ मिला है।
जिसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 311 हितग्राहियों को 62 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सियान सहायता योजना से 6 हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 1 हितग्राही को 1 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना में 323 हितग्राहियों को 64 लाख 60 हजार रूपए का लाभ मिला है।









































