साल्हेवारा : पटवारी ट्रांसफर के विरोध मे साल्हेवारा क्षेत्र के किसान पहुंचे विधायक एवम कलेक्टर कार्यालय…

साल्हेवारा:–साल्हेवारा हल्का पटवारी राजेंद्र साहू का कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते शिकायत कर ट्रांसफर करा दिए लेकिन इससे आमजन को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि बेवजह पटवारी का ट्रांसफर ठीक नही है क्यों कि सभी किसान पटवारी से काफी खुश थे, और अपना काम आसानी से करा लेते थे और पटवारी हमेशा किसानों के लिए उपलब्ध रहते थे।

Advertisements

सभी किसान विधायक और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे फिर भीड़ देख कर विधायक महोदया यशोदा वर्मा द्वारा कलेक्टर महोदय से बात किया फिर पूरा भीड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वहा कलेक्टर द्वारा जांच संबंधित पटवारी पर जांच के फलस्वरूप वापसी की बात कही और 3से 4 बाद वापसी होना बतलाए लेकिन आज तक पता नहीं है। विधायक महोदय द्वारा भी इतने किसानो की बातो को नजरंदाज किया गया जिससे क्षेत्र के किसान विधायक महोदया से नाराज है।

किसानो से बात चीत में बताया कि यदि विधायक महोदया किसान हित को ध्यान नही रखा या अतिशीघ्र पटवारी की वापसी नही किया तो पूरा गांव की भीड़ विधायक या कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन की बात कही। अभी जिस पटवारी को साल्हेवारा का प्रभार दिए है उसके पास पहले से ही 2 हल्का और है और काम लेके उसके पास जाने पर पटवारी का कहना होता है कि मेरे पास तीन हल्का है मैं आपका काम जल्दी नहीं कर सकता जिससे किसान का काम समय पर नही होता है सब भटक रहे है।


आपको बता दे कि साल्हेवारा के तालाब पर के फटने से लगभग 50 परिवार प्रभावित हुआ निरीक्षण में कलेक्टर , विधायक और सभी जनप्रतिनिधि और आलाअफसर पहचे और एक सप्ताह के अंदर मुवावजा देने की बात कही लेकिन अभी तक क्षति पूर्ति की राशि नही मिल पाई जिससे जनता में एक गुस्सा बना हुआ है।