रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, पति-पत्नी समेत तीन की मौत…

रायपुर,। रायपुर में रविवार रात धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। सर्जरी के बाद दंपती घर लौट रहे थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66), पद्मा शर्मा के रूप में हुई है। जो वाले थे। बलौदाबाजार के रहने ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है।

Advertisements

बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसी से शहर से बाहर निकले ही थे कि हादसा हो गया। रविवार देर रात एक और हादसा हुआ। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कारअनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार डॉक्टर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की शिनाख्त एसएन दुबे के रूप में हुई है। डॉक्टर दुबे सत्य सांई हॉस्पिटल में पदस्थ हैं।

वहीं सोमवार को उद्योग भवन के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सोनू पाटिल (16) है, जो साकिन मंदिर हसौद का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार शर्मा (66) का रायपुर के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी।

जबकि सेवा क्षेत्र में भी निरंतर विस्तार दर्ज किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति आय के मोर्चे पर भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 1,62,848 रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,79,244 रुपये होने का अनुमान है जो 10.07 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि घरेलू मांग, उपभोग और समग्र आर्थिक गतिविधियों को समर्थन देने वाली मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आर्थिक सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राज्य सरकार की नीतियां समावेशी और संतुलित विकास पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि कृषि सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक निवेश आकर्षण और सेवा क्षेत्र के विस्तार पर समान जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि बुनियादी ढांचे के विस्तार, निवेश अनुकूल वातावरण और मानव संसाधन विकास पर निरंतर ध्यान देने से राज्य की विकास दर आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी।


अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे। रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई।

इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जर्बाक पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल दंपती को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत हो गई।

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने दोनों घायलों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।