राजनांदगांव 1 मार्च। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने छ.ग. सरकार की बजट पर कहा कि यह बेहतर वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक संतुलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के संकल्प की स्पष्ट छाप दिखाने वाला जन कल्याकारी बजट है और गढ़बो नवा छत्तीसगढ की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा पत्रकारों की दुर्घटना जन्य आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान कर चौथे स्तम्भ के प्रति अपना सकारात्मक व मानवीय दृष्टिकोण दिखाया है। इसी प्रकार स्वच्छता दीदीयों के मानदेय में 1 हजार रूपये की वृद्धि कर 5 हजार से 6 हजार कर उनको आर्थिक सम्बल प्रदान किया गया है। साथ ही नगरीय निकायों को राहत देने के लिये अधोसंरचना विकास के लिये 482 करोड तथा जल आर्वधन योजना के लिये 120 करोड का प्रावधान रखा गया है तथा अमृत मिशन योजना के लिये 220 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है। कौशल्या मातृत्व योजना के तहत दूसरी बच्ची होने पर 5 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बजट में प्रतिक्रया व्यक्त करते हुये कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जो चालू वित्त वर्ष में 52 नए खोले गए हैं उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रस्तावित बजट 2021-22 में 119 नए (स्वामी आत्मानंद) अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का प्रावधान किया गया है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ सिंचाई के लिए बड़े बांध सहित वर्तमान सिंचाई परियोजनाओं व प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने के लिए 11 नई तहसीलों और 5 नए अनुविभागों का प्रावधान बजट में किया गया है। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लीनिक, सरकारी पैथोलॉजी लैब सहित छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए संग्रहालय, छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति के विकास और छत्तीसगढ़िया कलाकारों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान भी बजट प्रस्ताव में रखा गया है।
बस्तर टाइगर के नाम से सुदूर बस्तर के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के नये अवसर के साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसान न्याय योजना के लिये 5703 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। साथ-साथ भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिये च्च्नवीन न्याय योजनाज्ज् की शुरूआत की जा रही है। कृषक ज्योति योजना के लिये 2500 करोड़ प्रावधान, कृषि पंपों के ऊर्जीकरण के लिये 150 करोड़ और सौर सुजला योजना के लिये 530 करोड़ का प्रावधान बजट में शामिल है।
रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ कृषि वनोपज और कुटीर उद्योगों के उत्पादों के वेल्यू एडिशन में मदद मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में सड़कों, नवीन पुल-पुलिया, रेलवे ब्रिज के लिए 504 करोड़ का प्रावधान, नवीन मद में किया गया है। श्री राम वन गमन पथ परिसर के लिए पर्यटक सुविधा विकसित करने 30 करोड़ का प्रावधान बजट प्रस्ताव में शामिल है। राजस्व विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, महिला एवं बाल विकास सहित तमाम सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बजट में प्रावधान है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के संकल्प को प्रमाणित करता है।










































