
राजनांदगांव : महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में महिला बाल विकास विभाग तथा सुजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का शुभारंभ किया, विभागीय मंत्री भेड़िया ने अपने संबोधन में कहा महिलाएं अब कमजोर नहीं सक्षम होने लगे हैं, जीवन में कई तरह की परिस्थितियां आती है, और महिलाएं कठिनाई परिस्थितियों का सामना करते सशक्त बन रही है, मंत्री भेड़िया ने कहा हम सब भाग्यशाली हैं,

छत्तीसगढ़ में महिला प्रताड़ना की घटना कम होती है, और नारीयों का सम्मान होता है, प्रदेश और देशो की बेटी सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही है, राजनीतिक व्यवसाय शिक्षक समाजिक जैसे क्षेत्रों में बेटियां आगे बढ़ रही है, लोक सेवा आयोग राज्य सेवा आयोग महाविद्यालय और बोर्ड की परीक्षा में बेटियां अव्वल आ रही है, उन्होंने कहा विकसित देश में महिलाओं को मतदान अधिकार और समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, लेकिन हमारे देश में आजादी के बाद से ही महिलाओं को मताधिकार एवं समानता का अधिकार संवैधानिक रूप से प्राप्त हुआ है, मंत्री भेड़िया ने यह भी कहा छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार से योजनाएं संचालित किए हैं, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के महिलाएं को मिल रही है, इसी प्रकार स्वच्छता दीदीयो भी अपने आप में पहले से काफी मजबूत व सक्षम हो रही है, जिसका सफलता का परिणाम शहर स्वच्छ और सुंदर होने का रिजल्ट हम सबके सामने दिख रहे हैं,
इस अवसर पर अतिथि रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, पद्मश्री फूलबासन यादव, सृजन फाउंडेशन की अध्यक्ष जयश्री साहू डॉक्टर साधना तिवारी, शारदा तिवारी, टिकेश्वरी कौशिक, अर्चना दास, अजमीना अली एवं प्रीति वैष्णव उपस्थित थे । कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सी एल मारकंडेय कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रेणुका प्रकाश एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे, महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में नगर पालिका निगम मिशन क्लीन सिटी के स्वच्छता दीदी शंकरपुर सेंटर से प्रियंका साहू 18 एकड़ सेन्टर से सरस्वती इंदिरा नगर सेन्टर से ममता यादव मीलचाल सेंटर से मान बाई यादव सागरपारा सेन्टर से लक्ष्मी साहू (सहायक सुपरवाइजर ) पेंड्री सेंटर से सुश्री रीभा यादव (सुपरवाइजर ) जो कोरोना वायरस संक्रामक विषम परिस्थितियों में जिला मेडिकल कॉलेज से संक्रमित कचरा कलेक्शन में विशेष रुप से बेस्ट काम किए हैं,
शंकरपुर सेंटर से श्रीमती सरिता ( श्याम कर )विषम परिस्थिति हालातों में संक्रमित परिवारों के यहां डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में संक्रमित कचरा कलेक्शन देने के लिए प्रेरित किऐ भरका पारा सेंटर से निर्जला,गोकुल नगर सेंटर से आशा बाई पुष्पा वाटिका सेंटर से हेमलता बाय लखोली सेंटर से परवीन बेगम ( सहायक सुपरवाइजर ) जो विषम परिस्थितियों में अपने क्षेत्र में करोना वायरस संक्रामक परिस्थितियों हालातों के समय लोग घर से निकल नहीं पा रहे थे, उस समय डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के साथ अपने आप को सुरक्षा सेफ्टी व जिम्मेदारी कर्तव्य को निभाते हुए यूजर चार्ज मैं विशेष बढ़ोतरी के साथ यूजर चार्ज में बहुत अच्छा मेहनत की है,
जमात पारा सेंटर से अर्चना बाई सविता राजपूत सहायक सुपरवाइजर बाबूटोला सेंटर से मुस्कान वर्मा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सैनिटेशन पार्क में वृक्षारोपण में विशेष ध्यान देते हुए पेड़ पौधे को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाई तथा रेवाड़ीह सेंटर से पायल चंदेल इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी महिलाएं बढ़ चढ़कर बहुत अच्छा काम किए हैं उनको भी सम्मान मिले हैं।









































