राजनांदगांव : बिना लाइसेंस के चला रहे थे दवाखाना , सील…

राजनांदगांव गंडई पंडरिया नगर पंचायत गंडई के कवर्धा रोड स्थित निजी दवाखाना में इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में मरीज किस कदर इस बिना अनाधिकृत रूप से संचालित दवाखाना में इलाज कराने मजबूर थे । जिला कलेक्टर ने हर ब्लाक में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किए ।

Advertisements


ज्ञात हो कि कलेक्टर टीके वर्मा ने संपूर्ण राजनांदगांव जिले को बीते दिनों से कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुए टोटल लॉक डाउन कर दिया गया। जिसके बाद से संयुक्त टीम द्वारा लगातार नियमों का पालन करवाने कवायद चलाया भी जा रहा है। वहीं कुछ झोला छाप डाक्टरों द्वारा बिना अनाधिकृत दस्तावेज के दवाखाना खोलकर बेधड़क मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे जिस को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने सूचना विभाग में जांच करें और फिर करने के लिए निर्देशित किया । इसी क्रम में 29 अप्रैल को गंडई के संयुक्त टीम द्वारा गंडई के कवर्धा मार्ग में राखी विश्वास आरोग्य दवाखाना को सील कर दिया है।


सील की कार्रवाई
साथ ही दनिया स्थित घनश्याम साहू के भारत माता क्लिनिक को भी सील कर दिया गया है ।बताया जाता है कि उक्त दोनों ही दवाखाना में झोलाछाप डॉक्टरों के पास डॉक्टरी संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था जिसके चलते सील कर कार्रवाई की गई है ।जिसके पास बीएएमएस की डिग्री है उसके द्वारा नरसिंह एक्ट के तहत पंजीयन निष्पादित कर दिए एप्लाई भी नहीं किया गया है वहीं सूत्रों का कहना है कि होम्योपैथिक की डिग्री पर धड़ल्ले से एलोपैथिक भी चलाया जा रहा है जो गलत है पूरी कार्रवाई के दौरान त्रिभुवन लाल वर्मा तहसीलदार गंडई नायाब तहसीलदार भरत लाल ब्रह्म विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष बघेल थाना प्रभारी गंडई शशिकांत सेन एवं सीएमओ प्रमोद शुक्ला गंडई मौजूद रहे।