back to top

बलिदान दिवस: पूर्व प्रधानमंत्री को पुण्यतिथि पर महापौर हेमा देशमुख ने किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प….

राजनांदगांव 21 मई 2021- भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा/तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 

Advertisements

वही आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी के पुण्यतिथि को आज आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया और आज शपथ लिया गया, साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं केबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में ऑन लाइन राजीव गाँधी किसान योजना एवम गोधन न्याय योजना में राशि डाला गया।

महापौर ने कहा कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। 

स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। 

वे देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page