back to top

राजनांदगांव/गंडई: ग्रामीणों ने जंगल में किए गए अवैध कब्जा को हटवाने की मांग की…

राजनांदगांव 1 जून 2021- लमरा के लगभग दर्जनभर ग्रामीण उप वन मंडल गंडई के रेंजर को लिखित आवेदन देकर लमरा स्थित जंगल में किए गए अवैध कब्जा को हटवाने की मांग की। 

Advertisements

बताया जाता है कि वर्ष 2015 से वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग लमरा के ग्रामीण कर रहे थे। लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं होते देख लमरा के ग्रामीणों एवं वन समिति ने मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति से गांव के बच्चों की सहुलियत के हिसाब से गांव के अंदर ही आंगनबाड़ी बनाने के लिए बस्ती में जमीन की मांग की और उस जमीन के एवज में वन भूमि पी-94 में 12 डिसमिल जमीन दिलवाने का आश्वासन दिया था।

ग्रामीणों के सहयोग से उक्त व्यक्ति द्वारा वन भूमि पी-94 में निर्माण कार्य भी चालू किया, परंतु बीते कुछ समय पहले नवपदस्थ गंडई रेंजर आकस्मिक दौरे पर पी-94 गए थे और बिना वन विभाग की सहमति के निर्माण कार्य किए जाने पर उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। 

पूरे मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि लमरा स्थित जंगलों में अन्य गांव के ग्रामीणों ने अवैध कब्जा किया है। उनके कब्जे को खाली करवाया जाए तो हम भी निर्माण कार्य को बंद करवा देंगे और जिस ग्रामीण से आंगनबाड़ी के निर्माण के लिए जमीन लिए हैं, उसे गांव के सभी लोग चंदा इक्कठा कर पैसे दे देंगे। अगर वह भूमि के अवैध कब्जे को खाली नहीं करवाया जाता है तो पी-94 के 12 डिसमील जमीन पर निर्माण कार्य नहीं रूकेगा।

उप वन मंडल गंडई रेंजर अशोक गढ़पायले ने बताया कि उक्त पी-94 वन भूमि के 50 हेक्टेयर जमीन पर वृक्षारोपण का आदेश है। निरीक्षण के लिए गए थे, ग्रामीण द्वारा वहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसे बंद करवाया गया है। साथ ही नोटिस जारी किया गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page