राजनांदगांव : जिले में गणेश चतुर्थी के आयोजन के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरणों पर…

राजनांदगांव जिले में गणेश चतुर्थी के आयोजन के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरणों पर पहुंच गई है एक ओर जहां मूर्तिकार गणपति बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं शहर के अधिकांश चौक चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में बप्पा के विराजमान से पहले आकर्षक पंडाल बन रहे हैं गणेश उत्सव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सामान से बाजार सज गए हैं।

Advertisements


बीते 2 साल से कोरोना संक्रमण के चलते मूर्तियों के आकार को लेकर भी दिशानिर्देश प्रशासन जारी कर रहा था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है मूर्तियों के आकार को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है इसके चलते शहर में 1 फीट से लेकर 20 फीट तक मूर्तियां तैयार की गई है जिनकी कीमत ₹500 से लेकर 30000 तक बताई गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गणेश उत्सव का खर्च 35 से 45 फ़ीसदी तक बढ़ गया है इसके बावजूद शहर में कई जगह भव्य पंडाल व सजावट की तैयारियां शुरू हो गई है।