
चिखली निवासी शांत कुमार तिवारी ने कहा कि काम में जाने से पहले घर के पास ही सुगर व बी.पी. का चेकअप कराता हूॅ

मिलचाल निवासी ढाल सिंह ने कहा कि बिना अस्पताल जाये घर बैठे हैल्थ चेकअप की मिली सुविधा
राजनांदगांव 28 अक्टूबर। वार्डवासियांे को निःशुल्क ईलाज की सुविधा मुहैया कराने राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना 1 नवम्बर 2020 से प्रारंभ की गयी। जिसमें मोबाईल यूनिट वेन द्वारा श्रमिक बहुल्य क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क बिमारियों की जॉच की जाती है। इसी कडी में राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र के लिये 4 मोबाईल यूनिट वेन सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी है।
उक्त मोबाईल यूनिट वेन श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों एवं वार्डो में जाकर प्रतिदिन निः शुल्क जॉच कर दवा का वितरण कर रही है। साथ ही कोरोना काल में कोरोना जॉच के अलावा वेक्सीन भी मेडिकल मोबाईल यूनिट वेन के माध्यम से लगाया गया। दो वर्ष में राजनांदगांव में 2312 कैंप के माध्यम से 2 लाख 2 हजार 8 सौ 97 लोगों का ईलाज कर योजना का लाभ पहुचाया गया।
जिसमेें 41 हजार 3 सौ 60 लोगों लैब टेस्ट किया गया और 18 हजार 2 सौ 31 लोगों को मुफ्त में दवा का वितरण किया गया। लोगों का प्रति कैंप औसत 88 है जो छत्तीसगढ में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा एम.एम.यू. हैल्थ चेकअप के साथ साथ कोरोना टीका भी उनके घर के पास ही लगाया जाता है, अब तक एम.एम.यू. के माध्यम से 21 हजार 7 सौ 54 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
मेडिकल मोबाईल यूनिट वेन शहर के दूर दराज क्षेत्र मोहड, हल्दी, सिंगदई, कन्हारपुरी, पेन्ड्री, रेवाडीह, मोतीपुर, नवागांव जहा से जिला चिकित्सालय की दूरी अत्याधिक है वहा हितग्राहियों को इलाज की निःशुल्क सुविधा मोहैया करा रही है। क्योकि इन क्षेत्रों से जिला चिकित्सालय दूर होने पर आने जाने में परेशानी होती थी और लोग ईलाज नहीं करा पाते थे।

परन्तु एम.एम.यू. के आने से लोगों को ईलाज सुगमता से उनके द्वार पर ही हो जाता है। एम.एम.यू. यूनिट के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशांक जागृत ने बताया कि एम.एम.यू. का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जिला चिकित्सालय का लोड कम कर देता है, क्योकि लोगों को प्राथमिक उपचार उनके घर के पास ही मिल जाता है और उपचार से जानकारी मिल जाती है कि उन्हें क्या बीमारी है। सामान्य बीमारी एम.एम.यू के माध्यम से ही ठीक हो जाती है, जिससे बडी बीमारी या एडमिट होने की स्थिति मे ही अस्पताल जाना पड़ता है, इससे अस्पताल में भीड की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
हितग्राही चिखली निवासी शांत कुमार तिवारीः- चिखली निवासी श्री शांत कुमार तिवारी ने एम.एम.यू. के संबंध में कहा कि मैं प्राथमिक शाला नवीन मनकी में शिक्षक हूॅ, मेरी ड्यूटी प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक रहती है। जिस कारण मुझे अपना चेकअप कराने के लिये अलग से टाईम निकालना पडता था परन्तु एम.एम.यू. के आने के बाद प्रातः ड्यूटी जाने के समय ही अपना बी.पी. शुगर चेक कराता हूॅ और आवश्यक दवाईया मुझे यही से निःशुल्क प्राप्त हो जाती है।
इस प्रक्रिया में मुझे सिर्फ 5-10 मिनेट लगता हैै। जिससे मेरा समय एवं पैसा दोनो बचता है और मेरा निरंतर चेकअप हो रहा है, जिससे मै स्वस्थ्य हूॅ। एम.एम.यू के डाक्टर तथा स्टाफ अत्यंत ही सहजता से ईलाज करते है, मै सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुये दिल से आभार व्यक्त करता हूॅ।
हितग्राही मिलचाल निवासी ढाल सिंहः- मिलचाल निवासी श्री ढाल सिंह ने कहा कि मैं बी.पी. और शुगर का पेसेन्ट हूॅ। पहले मुझे दवा लेने के लिये शंकरपुर प्राथमिक हैल्थ केयर जाना पड़ता था, परन्तु एम.एम.यू. के आने से मेरा ईलाज मेरे घर के पास ही हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है और घर बैठे ही चेकअप हो जाता है, क्योकि एम.एम.यू. वेन सुबह 8 बजे लग जाती है, जिससे मैं सुबह टहलते समय अपना चेकअप करवाकर आवश्यक दवा ले लेता हूूॅ। जिस कारण मेरा शुगर और बी.पी. कंट्रोल में रहता है। माननीय मुख्यमंत्री जी की यह योजना बहुत कारगर साबित हो रही है। इसका लाभ हर नागरिक को मिल रहा है।
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने 2 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त ईलाज करने पर मोबाईल मेडिकल यूनिट के डॉक्टर एंव स्टाफ को बधाई दी है। महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने जो स्वप्न देखा था, सरकार तुहर द्वार सब्बो स्वस्थ जम्मो सुघ्घर को राजनांदगांव मोबाईल मेडिकल यूनिट की टीम धरातल पर पूरी तरह प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग और ज्यादा मेहनत करे ताकि लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके और लोग अस्पताल जाने से बचे रहे।
आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने चिकित्सा टीम को धन्यवाद देते हुये कहा कि आप लोगों के मेहनत से घर के समीप लोगों को ईलाज एवं टेस्ट की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा उन्हें कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है, जिससे जो लोग टीका लगवाने नही जाते थे वे लोग भी कोरोना वेक्सीन लगवा रहे है। उन्होने कहा कि एम.एम.यू. पूरे छत्तीसगढ़ में औसत के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस प्रकार बेहतरीन कार्य करने पर संस्कारधानी को आप लोगों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है, कि राजनांदगांव एम.एम.यू. टीम सेवा समर्पण राह की ओर ऐसे ही सतत अग्रसर रही है और आगे भी रहेगी।









































