राजनांदगांव : निगम आयुक्त अधिकारियों के साथ गोल बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखे…

झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने, साफ सफाई रखने सड़े गले खाद्य पदार्थो का विक्रय नही करने पसरा वालो को दिये समझाईस

Advertisements

राजनांदगांव 16 मार्च। प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता अधिकारियों के साथ आज सुबह वार्ड नं. 26 व 27 में पैदल भ्रमण कर गोल बाजार क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर पसरा वालों को झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने, साफ सफाई रखने समझाईस दिये तथा निर्माण कार्य देख जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता गोल बाजार, गुडाखू लाईन, फल मार्केट व मछली पसरा में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई देख स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल से कहा कि चुकि बाजार भीड़ भाड वाला क्षेत्र है, इसे ध्यान में रखते हुये विशेष रूप से साफ सफाई कराया जाये, सभी कर्मचारी प्रतिदिन समय पर उपस्थित रहे तथा मेडिकल अवकाश पर रहने वाले सफाई कर्मी की मेडिकल बोर्ड से जॉच उपरांत ही अवकाश स्वीकृति प्रदान करे।

उन्होंने जहॉ एक ओर सब्जी पसरा वाले से झिल्ली पन्नी का उपयोग नहंी करने समझाईस दिये, वही फल व मछली पसरा वालों को साफ सफाई रखने दुकान व्यवस्थित रखने व सड़े गले खाद्य पदार्थो का विक्रय नही करने समझाईस दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान गोल बाजार में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिये स्थल का निरीक्षण कर खुले रूप में शौचालय निर्माण करने ड्राईंग डिजाईन तैयार करने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शौचालय के आस पास पर्याप्त स्पेश हो, गुडाखू लाईन में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर तराई करने व निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

भरका पारा स्कूल का निरीक्षण कर मरम्मत करने, पोलिंग बूथ के लिये पर्याप्त व्यवस्था करने के लिये निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री अनूप पाण्डे, वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी उपस्थित थे।