back to top

राजनांदगांव : ओड़ारबांध में सुनीता नरेंद्र साहू दूसरी बार सरपंच बनी…


राजनांदगांव।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओडारबांध में सुनीता नरेंद्र साहू दूसरी बार सरपंच नवनिर्वाचित हुई।

ग्राम पंचायत ओडार बांध की दूसरी बार सरपंच पद पर विजय श्री दिलाने के लिए सरपंच सुनीता नरेंद्र साहू ने सभी देव तुल्य जनता की अंतःकरण से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे गांव के सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन को खुशहाल बनाने का लक्ष्य लेकर सदैव कार्य करती रहूंगी और आप सब की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी, मुझ पर विश्वास रखने के लिए आप सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय की गहराईयों से आभार एवं धन्यवाद।