
राजनांदगांव / डोंगरगढ़- बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है ….जिनके लिए शासन प्रशासन द्वारा तमाम योजनाएं संचालित की जाती…. परंतु इसे विडंबना ही माने की शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए भी बच्चों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है…. इस 21वीं शताब्दी में भी दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का टोटा देखने को मिल रहा है….

पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर के आश्रित ग्राम मंगीखुटा का है जहां स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखने को मिली….
जहां प्राथमिक स्कूल में केवल एक शिक्षिका अध्यापन के कार्य को संचालित कर रही है तो वहीं पूर्व माध्यमिक शाला में 2 शिक्षक पदस्थ है….

गांव में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने समय-समय पर विधायक से लेकर प्रशासन से गुहार लगाई जिसके बाद सुनवाई ना होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक शाला में ताला जड़ दिया और पूरे मामले में जल्द ही शासन प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही ना होने पर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई है, वही बात करें जिम्मेदारों की तो अब तक गांव में प्रशासन की ओर से पूरे मामले में सुध लेने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है….









































