
VISION TIMES – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश बूथ कमेटी के प्रभारी व शहर राजनांदगांव जिला प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया आज दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्वाचित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे को मिलकर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
सिसोदिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खड़गे के पोलिंग एजेंट थे और पूरे प्रदेश में प्रचार का जिम्मा भी सिसोदिया का था पूरे प्रदेश के पी सी सी डेलीगेट्स को फ़ोन कर खड़गे के फ़ेवर में मतदान के लिये अपील किया जिसका परिणाम छत्तीशगढ़ में 100 परसेंट रहा खड़गे ने सिसोदिया जी के इस महेनत और लगन को देखकर उनकी पीठ थपथपा कर बधाई दिया और भविष्य में निरंतर इसी प्रकार से कार्य करने की सलाह दिया।
अरुण सिसोदिया ने आश्वस्त किया कि अपनी पूरी लगन निष्ठा और छमता से पार्टी के लिए कार्य करूँगा साथ ही अरुण सिसोदिया ने अपने इस कार्य का पूरा श्रेय प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम को दिया और कहा कि मरकाम के मार्गदर्शन में निरंतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।









































