VISION TIMES : अपने चेहरे के चमक को लेकर है परेशान, कुछ दिनो बाद बनने वाली दुल्हन और उनकी सहेलियों के लिए खास टिप…

रोजाना एक सेब खाने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए एक्सपर्ट हमेशा ये बात दोहराते हैं, लेकिन खाने के अलावा इसे चेहरे पर लगाने के भी कई फायदे हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण बेजान त्वचा में जान डालने का काम करते हैं। यही नहीं यह डैमेज सेल्स को भी रिपेयर करता है।

खास बात है कि सेब ही नहीं इसका छिलका (apple face mask) भी सुंदरता को बढ़ाने में मदद करता है। स्किन टाइप ( skin Type) को ध्यान में रखकर इसे इस्तेमाल करें, तो आपको एक बार में भी फर्क देखने को मिल सकता है। रंगत निखारना हो या फिर दाने-फुंसी से छुटकारा पाना हो, आप हर तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसके अनगिनत फायदों की वजह से ही इस फल को काफी पसंद किया जाता है।

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ अनोखे तरीके, जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को चमका सकती हैं। इससे मिलने वाला ग्लो ना सिर्फ आपको सरप्राइज कर देगा बल्कि इसे आप बार-बार इस्तेमाल करना पसंद करेंगे।

छिलकों को करें चेहरे पर रब

कुछ लोग सेब के छिलके को हटाकर खाना पसंद करते हैं। बाद में इन छिलकों को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये गलत है, दरअसल ये ग्लो बढ़ाने के काम आ सकता है। आपको सिर्फ छिलकों को फ्रिज में कुछ देर के लिए रख देना है। जब यह ठंडे हो जाएं तो उससे चेहरे को अच्छी तरह रब करें। ये पफीनेस, ओपन पोर्स, एक्ने जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाएँगे।

​डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है तो सेब के छिलकों को आंखों के आसपास भी अप्लाई करें। कोशिश करें कि सेब से मोटा छिलका निकालें और उसे फ्रिज में रख दें। सोने से पहले इसे आंखों के ऊपर रख लें। 15 से 20 मिनट बाद उसे हटा दें। यह बेहद असरदार साबित होगा।

​होने वाली दुल्हन इस फेस पैक से चमकाएं चेहरा

अगर आपकी शादी में कुछ ही महीने बाकी हैं, तो खाने के साथ-साथ एप्पल का फेस पैक भी लगाएं। इसके लिए सेब के पल्प को लें और उसमें योगर्ट को मिक्स कर दें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें और फिर सूखने के बाद चेहरे को धोएं नहीं बल्कि टॉवेल को गीला कर पोंछें। यह रूटीन नियमित करें, इससे डेड सेल्स हटाने के साथ-साथ रंगत में निखार भी आएगा।