VISION TIMES : इन्द्रशाह मण्डावी ने बिकापुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव के पक्ष में घर-घर जाकर धुंआ-धार प्रचार किया…

VISION TIMES – इन्द्रशाह मण्डावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवम विधायक मोहला-मानपुर (पर्यवेक्षक बिकापुर विधानसभा) के द्वारा विगत 01 माह से उत्तरप्रदेश के बिकापुर विधानसभा में अपने टीम के साथ रहकर कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव के पक्ष में जरेरापीरखौली, बड़ागांव, बसाहा, सरायनाथू, नई बाजार में घर-घर जाकर जन सम्पर्क करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य किसानों का कर्जा माफ, 2500 रुपये में धान खरीदी, 02 किलो में गोबर खरीदी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में चल रहे योजनाओं एवम कांग्रेस के द्वारा देश मे किये गए कार्यो को बताते हुए बिकापुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अखिलेश यादव को विधानसभा भेजते हुए उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने ग्रामीण जनता से अनुरोध किया गया। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में बीजेपी सरकार की गलत नीतिओ से किसानो में, गरीब जनताओं में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है जिसमे किसान गरीब जनता परेशान है।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान आनंद हुसैन, जगन प्रजापति, अमरेंदर वर्मा, राम किशोर तिवारी, आजाद रावत ग्रामीण जन ग्राम प्रधान, ग्राम सभा प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बुध प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवम अखिलेश भैया जिन्दाबाद का नारे लगाते हुए अब की बार बिकापुर से कांग्रेस विधायक एवम उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने नारा लगाया।