
बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ईट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।
Advertisements

जानकारी के अनुसार तीनों लोग अपने ही खलिहान में ईंट भट्ठे के नीचे आग जलाकर सो रहे थे। तभी जलने और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर की जान बच गई। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी की है।









































