VISION TIMES : एक परिवार के 5 लोगों की मौत, पत्नी-बेटियों का गला दबाकर पिता खुद फांसी पर झूला…

मध्यप्रदेश /भोपाल बुरहानपुर जिले के डवाली गांव में एक परिवार के 5 लोगों के शव मिले हैं। घर में पिता का शव फांसी पर लटका हुआ है तो वहीं मां उसी कमरे में नीचे पड़ी थी जबकि तीन बेटियां दूसरे कमरे में मृत पड़ी थी। थाना प्रभारी बीके गोयल ने बताया कि मनोज ने पहले अपनी पत्नी और बेटियों का गला घोटा फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह पूरा मामला बुरहानपुर के नेपानगर का है पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि फिलहाल घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है वह अपने घर में किराने की दुकान चलाता था मनोज के पड़ोसियों का कहना है कि उनके तीनों बेटियों और पत्नी बीमार थी। साथ में कुछ दिनों से मनोज भी बिमार चल रहा था।