VISION TIMES : केंद्र शासित राज्य पुडूचेरी (तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री एन रंगासामी से भेट कर छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव एवम आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम में आने हेतु न्यौता देने पहुंचे संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी….

VISION TIMES – छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव महोत्सव एवम आदिवासी महोत्सव दिनांक 01 से 03 नवंबर 2022 तक आयोजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार बहुत ही मिलनसार एवम कर्मठ जन जन के नेता छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवम मोहला मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी (तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री एन रंगासामी को मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य उत्सव एवम आदिवासी महोत्सव में उपस्थित होने का ससम्मान न्यौता दिया एवम पुडुचेरी के मुख्यमंत्री आने का आश्वासन देते हुए न्यौता को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के सरकार को बधाई एवम शुभकामनाएं दिए।

मंडावी के साथ दलेश्वर साहू अध्यक्ष अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन एवम विधायक डोंगरगांव प्रभारी अधिकारी तेजस शेखर डी.एफ. ओ. नारायणपुर मंडावी के निज सहायक पी.एस.तरार, देवश्री साहू उपस्थित थे।