
आज यह साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने वाली है। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज 3 दिसंबर रविवार को मतगणना शुरू हो गई है। वहीं उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई हैं। EVM के खुलते ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला है।
बालोद डौण्डी लोहारा विधानसभा के 1 राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं राजनांदगांव की सीट से दूसरे राउंड में भाजपा रमन सिंह 2500 वोटों से आगे
कांग्रेस से भोलाराम साहू 667 मतों से आगे।
मोहला मानपुर विधानसभा से कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी लगभग 4464 से आगे।
खैरागढ़ विधानसभा से 398 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे।









































