
राजनांदगांव। राजनांदगांव से कवर्धा मार्ग पर चल रही कई बसों की स्थिति बदहाल है। यात्रियों का कहना है कि बसों में सीटों की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दौरान पानी टपकने से बैठने तक में दिक्कत हो रही है। कई बार सीटें पूरी तरह भीग जाने से यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो जाते हैं।
यात्रियों ने बताया कि पूरा किराया देने के बावजूद उन्हें सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं, शिकायत करने पर कंडक्टर और बस स्टाफ ने भी अनदेखी कर दी।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि इन बसों की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन न तो परिवहन विभाग और न ही प्रशासन ने अब तक ध्यान दिया है। बदइंतजामी और लापरवाही का खामियाजा रोजाना यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
यात्रियों ने RTO और जिला प्रशासन से मांग की है कि बसों की स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सके।









































