VISION TIMES : छत्तीसगढ़ में बारिश बनी मौत की वजह…

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी मौत की वजह

बिलासपुर में बिजली गिरी – दो महिलाओं की मौत, चार घायल
कोंडागांव में दीवार ढहने से महिला की जान गई

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश कहर बनकर टूटी है।
बिलासपुर में खेत से काम कर घर लौट रही महिलाओं पर अचानक आसमान से मौत बरस पड़ी। बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस हादसे से सहमे हुए हैं।

उधर कोंडागांव में भी बारिश ने एक महिला की जिंदगी छीन ली।
लगातार बारिश से एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। घर के भीतर सो रही 29 वर्षीय जनादाई मलबे में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस त्रासदी से गांव में शोक की लहर है।

इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने, आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई है।