VISION TIMES : पिता ने सौतेले बेटा को मारकर फेंका सैप्टिक टैंक पर…

सेप्टिक टैंक में मिला था नर कंकाल

Advertisements

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा,

सात साल बाद मामला का खुलासा

धमतरी। ..एक क्रूर पिता खौफनाक खूनी खेल अपने सौतेले बेटा के साथ खेली खून के होली ..वारदात को अंजाम देने के बस शव को पास में ही स्थित पुट्ठा फैक्ट्री के सैप्टिक टैंक पर फेंका ..सात साल बाद मामला का हुआ खुलासा ..दरअसल बीते दो रोज पूर्व अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना का पुट्ठा फैक्ट्री के सैप्टिक टैंक पर नर कंकाल बरामद हुआ था ..प्रथम दृष्टि ही हत्या होना प्रतीत हो रहा था ..पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई .

.इस बीच गांव के ही रहने वाले आरोपी राममिलन ध्रुव के घर कड़ी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया ..आरोपी ने बताया कि वारदात सात साल पूर्व अंजाम दिया था मृतक नंदू ध्रुव जिनका उम्र 24 वर्ष का था जो आरोपी राममिलन का सौतेला बेटा थे मृतक बाहर काम काज करने जाते कभी कभी घर आना होता नंदू बाहर काम काज कर काफी दिन बाद घर लौटे इस बीच राममिलन के साथ बाद विवाद हो गया ..आरोपी पिता अपना आपा खोते हुए गर्दन दबाकर जोर से खंभे पर जा मारा जिनसे नंदू की मौत हो गई ..

इधर आरोपी अपने को बचाने के लिए घर से करीब 100 मीटर दूर एक कारखाने के सैप्टिक टैंक पर शव को लेजाकर डाल दिया ..घटना के वक्त पिता पुत्र के अलावा परिवार में कोई नहीं थे ..हैरानी की बात तो यह है पुत्र के गुमशुदगी का रिपोर्ट तक परिजन थाना में नहीं किए ..सात साल बाद मामला का खुलासा हुआ और आरोपी राममिलन ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है