
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव रिजल्ट आ रहा है। इसी बीच बीजेपी के विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के सीट पर भाजपा उम्मीदवार को हरा कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका बोदरी नगरपालिका अध्यक्ष की सीट को अपने नाम कर लिया है।









































