VISION TIMES : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 ने चांद पर की सफल लैंडिंग…

चंद्रयान-3 चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफल रुप से उतर चुका है, जहां इससे पहले दुनिया के किसी भी देश को उपग्रह उतारने में सफलता नहीं मिली है। 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला चंद्रयान-3 अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 70 डिग्री अक्षांश के पास उतरने की कोशिश की। चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दौरान हुई तकनीकी विफलताओं को ध्यान में रखते हुए इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 को और अधिक कुशल बनाया गया है।