VISION TIMES : 15 में से 12 वार्डों में कांग्रेस का एक तरफा कब्जा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 15 निकायों में चुनाव हुए। अब से कुछ ही देर में नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। वहीं भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 15 वार्डों में से 12 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट मिली है। वहीं बेमेतरा के मारो में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की जीत हुई है। 53 वोटों से जीत बताई जा रही है।

कांकेर

वहीं कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस 10 वार्ड में आगे चल रही है।

बीरगांव– BJP प्रत्याशियों ने मत पेटी खुलने का आरोप लगाया है। वार्ड क्रमांक 11 का मत पेटी खुलने का आरोप लगाया है। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर की माने तो मत पेटी खुला नहीं, स्क्रू ढीला था। बीरगांव के कांग्रेस प्रत्याशियों ने कहा.. बीरगांव में जपा की हार हो रही है. इसलिए भाजपा प्रत्याशी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

रिसाली

नगर निगम मतगणना व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी। कलेक्टर के उपस्थित में स्ट्रांग रूम खोला गया। मतपेटियां कमरो में ले जाया जा रहा है।

बता दें, 15 निकायों सहित 370 वार्ड में उप चुनाव को लेकर गणना शुरू हो गई है। बीरगांव में 40 वार्डो के लिए 186 प्रत्याशी मैदान में है। कुछ घंटों बाद 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी सामने आ जायेगा। प्रदेश के बिरगांव, भिलाई, रिसाली, भिलाई चारौदा नगर निगम, खैरागढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, सारंगढ़ और जामुल नगर पालिका परिषद, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम बीजापुर, नरहरपुर कांकेर, मारो बेमेतरा, कोंटा नगर पंचायत और प्रेम नगर सूरजपुर के लिए मतगणना की जा रही है।

source – bhilai times