VISION TIMES : 50 हजार वोटों से पीछे हुई स्मृति ईरानी…

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव् में भाजपा को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस ने 43 सीटों पर बढ़त बनाई है और भाजपा ने 36 सीटों पर बढ़त बनाई है। इतना ही नहीं यूपी में 1 लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है।

Advertisements

लेकिन यूपी की सबसे ज्यादा हॉट सीटों में एक अमेठी लोकसभा सीट में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 50 हजार वोटों से पीछे चल रही है।