back to top

राजनांदगांव : गणेश विसर्जन/झांकी में सुरक्षा हेतु सिविल कपड़ों में 05 टीमें तैनात…

राजनांदगांव। गणेश झांकी व विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। 06 सितंबर 2025 को निकलने वाली झांकी के दौरान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में वर्दीधारी बल के साथ-साथ सायबर सेल की 05 टीमें भी सिविल कपड़ों में तैनात रहेंगी।

Advertisements

सायबर प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में गठित ये टीमें झांकी मार्ग एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगी। गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व, जेबकतरे और चाकूबाजों पर विशेष नजर रखी जाएगी। संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल उनकी चेकिंग की जाएगी तथा धारदार हथियार या आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गणेश झांकी के दौरान सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page