back to top

राजनांदगांव: मनगटा रिसॉर्ट्स पर पुलिस छापेमारी…


राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगटा स्थित रिसॉर्ट्स में पुलिस ने औचक छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लगातार डीजे बजने और शराब पिलाने की शिकायतों के आधार पर की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर 4 अप्रैल को यह छापेमारी की गई।

Advertisements


छापेमारी के दौरान मनगटा स्थित त्रिचा रिसॉर्ट और नायरा रिसॉर्ट में आने-जाने वाले लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी गई, वहीं दोनों रिसॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) तथा बीएनएसएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई।


पुलिस ने त्रिचा रिसॉर्ट के संचालक चंद्रशेखर यादव (24 वर्ष), निवासी बिहावबोड़ थाना घुमका तथा नायरा रिसॉर्ट के संचालक सोहन निर्मलकर (30 वर्ष), निवासी मनगटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई में कुल तीन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।


इसी अभियान के तहत ग्राम टेडेसरा में शांति व्यवस्था भंग करने की नियत से विवाद कर रहे आदित्य साहू (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page