back to top

राजनांदगांव: महापौर ने महावीर वार्ड नं. 37 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिये किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 17 जुलाई। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37, महावीर वार्ड में प्रस्तावित नवीन आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 37/1 का भूमिपूजन आज महापौर मधुसूदन यादव के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम, पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री डीलेश्वर साहू,वार्ड पार्षद श्री जैनम बैद, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान, विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमिपूजन समारोह वार्ड के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisements


इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन क्षेत्र के बच्चों एवं महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा तथा वार्ड के समग्र विकास में नई भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम में पार्षद जैनम बैद ने वार्डवासियों की ओर से विधानसभा अध्घ्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पांडे, महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महावीर वार्ड के विकास के लिए नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।
भूमिपूजन समारोह में उत्तम गिड़िया, कैलाश बैद, मनीष गोलछा, दिलीप कोटड़िया, नरेश चोपड़ा, मनोज बैद, अरुण जैन, अजी साहब, भोला पारख, दीपचंद साहू, नीतू साहू, लक्ष्मी यादव सहित वार्ड के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में नागरिको की उपस्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page