back to top

राजनांदगांव: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव । पीड़िता रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी करण निषाद पिता नंद कुमार निषाद उम्र 21 साल निवासी मुढीपार थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 का दिसम्बर 2024 से नवम्बर 2025 तक पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर विभिन्न स्थानो में घुमाने के बहाने ले जाकर शारीरिक शोषण किया है तथा पीड़िता द्वारा शादी करने की बात करने पर आरोपी करण निषाद टाल मटोल कर शादी करने से मना करने लगा, कि पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 69(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया 

मामला महिला संबंधी गंभीर अपराध का होने से प्रकरण की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया बाद पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सेमनी पुलिस की टीम गठित कर आरोपी करण निषाद को तत्काल गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

       उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, उनि बलदाउ चंद्राकर, आर0 मनोज हरमुख, बेनु नेताम एवं समस्त स्टाफ थाना सोमनी का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page