ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान बरतें ये सावधानी…

अपनी यूपीआई आईडी या उसका पिन किसी के साथ शेयर न करें.

अपने किसी डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का पिन किसी से शेयर न करें.

अपने यूपीआई और क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड के पिन नंबर को समय-समय पर बदलते रहें.

यूपीआई पेमेंट करते समय कभी भी सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल न करें.

साइबर ठग हमेशा कॉल पर सारा डिटेल कंफर्म करने का दबाव बनाते हैं. यदि कोई ऐसा करें तो उसे साफ इनकार कर दें.

संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।