
कवर्धा – जिले में अपराध व अपराधिक मामला दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं पीड़िता द्वारा 09 अगस्त को थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि किराए के मकान में रहकर पढ़ाई एवं पार्ट टाईम जॉब करती हूं। आरोपी द्वारा मंगलवार बुधवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम लिमो निवासी रामराज बंजारे द्वारा किराए के मकान का दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध व बुरी नीयत से हाथ बांह पकड़कर बेईज्जत करने लगा।

जिस पर कवर्धा पुलिस द्वारा रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 547/2023 धारा-452, 427, 354, 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने में टीम गठितकर आरोपी रामराज बंजारे पिता रामचरण बंजारे आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम लिमो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में महिला आरक्षक मानकुमारी राज, गायत्री पट्टावी, अविनाश तिवारी, जितेन्द्र नारंग का विशेष योगदान रहा।









































