back to top

राजनांदगांव: योजना का लाभ के लिये ऋण लेने शहरी पथ विक्रेताओ से ऑनलाईन आवेदन करने महापौर ने की अपील…

प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत ऋण लेने ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Advertisements

राजनांदगांव 12 मार्च। भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्व निधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को निजी व्यवसाय के लिए व्यक्तिगत ऋण देकर उन्हें आत्म निभर बनाने का कार्य किया जा रहा है, योजना का क्रियान्वयन नगर निगम राजनांदगांव क्षंेत्रांतर्गत निवासरत छोटे व्यवसायियों से भी ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहा है।


प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ लेने निगम सीमाक्षेत्र के शहरी पथ विक्रेता एवं छोटे दुकानदारो द्वारा विभिन्न बैको में ऋण लेने ऑनलाईन आवेदन किया गया है। पात्र व्यवसायियो को बैको द्वारा प्रकरणो पर स्वीकृति प्रदान करते हुए लोगो को ऋण का वितरण कर लाभान्वित किया जा चुका है। योजनांतर्गत बैको के माध्यम से तीन स्तर में प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपये, प्रथम ऋण अदायगी करने पर द्वितीय ऋण रूपये 25 हजार एवं द्वितीय ऋण अदायगी करने पर तृतीय ऋण राशि 50 हजार रूपये का ऋण देने का प्रावधान है। योजनांतर्गत ऋण पर हितग्राही द्वारा नियमित रूप से ऋण अदायगी करने पर बैक द्वारा ली जाने वाली ब्याज राशि में 7 प्रतिशत की राशि अनुदान के रूप में दिये जाने का प्रावधान किया गया है।


योजनांतर्गत ऋण प्रकरणो में प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपये के लिए 1919 लोगो को, द्वितीय ऋण रूपये 25 हजार के लिए 586 लोागो को एवं तृतीय ऋण राशि 50 हजार रूपये के लिए 126 लोगो को ऋण प्रदान किया गया है, इस तरह कुल 2631 पथ विक्रेताओ एवं छोटे दुकानदारो को विभिन्न बैंको के माध्यम से ऋण की अदायगी की जा चुकी है। इस संबंध में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि निकाय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न बैको में लगभग 747 प्रकरण लंबित होने पर बैंको को ऋण की स्वीकृति एवं वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह योजना छोटे दुकानदारो एंव गरीबो के लिए लाभकारी तथा आर्थिक व वित्तीय सुविधा पहुचाने में बहुत मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ लेने नजदीकी च्वाईस सेन्टर एवं कम्प्यूटर दुकानों में ऋण लेने हेतु ऑन लाईन आवेदन कर सकते है।


प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि निम्न वर्ग के लोग जिनके द्वारा फेरी लगाकर या छोटा मोटा व्यवसाय कर, गुजर बसर किया जाता है, उन्हे आर्थिक संबल प्रदान करने शासन द्वारा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना प्रारंभ किया गया है। शासन मंशा अनुरूप हमें योजनांतर्गत नियमानुसार उन्हें व्यवसाय करने ऋण प्रदान करना है। ऋण लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेंज जैसे आधार कार्ड, (मोबाईल नम्बर लिंग हो) बैंक पास बुक, मतदाता परिचय पत्र, 02 फोटो के साथ साथ मोबाईल फोन लाना अनिवार्य है। उन्होंने स्वयं के व्यवसाय हेतु ऋण प्राप्त करने ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की हैै।

Advertisements

You cannot copy content of this page