कोरबा : जिला में हरदी बाजार के अंडी कछार निवासी राजू सिंह राज ने अपने ही सरपंच के खिलाफ एसपी ऑफिस में न्याय की लगाईं गुहाई…

कोरबा जिला के हरदी बाजार ग्राम आड़ी कछार निवासी राजू सिंह राज ने सरपंच से प्रताड़ित होकर न्याय की गुहार लगाई है।
राजू सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे की घटना है जहां गांव के ही दो व्यक्ति ओम प्रकाश और रोहित दास ने मुझे बताया कि गांव के राधेश्याम खरवार सरपंच के द्वारा 376 के केस में या तो गांजे के केस में मुझे और मेरे पत्नी को झूठे केस में फसाने की बात कह रहा है यह बात गांव के सचिव और अन्य लोग भी सुने हैं इसका सबूत के तौर पर मेरे पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी है यह बात गांव के ही ओम प्रकाश व्यक्ति ने मुझे बताया है। उस समय गांव के लगभग 50 लोग वहां उपस्थित थे जिससे मैं प्रताड़ित होकर एसपी ऑफिस में न्याय की गुहाई के लिए आया हूं।