back to top

फ़िरोज़ अंसारी ने खेल मंत्री संग खिलाड़ियों को किया सम्मानित…

नई दिल्ली में हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स: खिलाड़ियों को मिला करोडो का इनाम

Advertisements

नई दिल्ली में हॉकी जगत का प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया अवार्ड्स का आयोजन किया गया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समारोह में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फ़िरोज़ अंसारी , जो हॉकी इंडिया के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष हैं, ने खेल मंत्री के साथ मंच साझा किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी अजित पाल सिंग की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूर्व महान खिलाड़ी जफर इक़बाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ 25 लाख का नगद पुरस्कार दिया गया उनके हाथों “अजीत पाल सिंह मिडफील्डर अवार्ड” भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी सुमित कुमार को प्रदान किया गया।

इस भव्य आयोजन ने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान की तथा देश में हॉकी के विकास के प्रति सरकार और हॉकी इंडिया की प्रतिबद्धता को एक बार फिर से प्रदर्शित किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page