खैरागढ़: केसीजी जिले के ग्राम बफरा में जिला स्तरीय विशाल सत्संग सम्पन्न, 1000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल…

केसीजी जिले के ग्राम बफरा में आज संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में जिला स्तरीय विशाल सत्संग एवं निःशुल्क नामदीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ लिया।

सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान के साथ नशा मुक्ति और दहेज-मुक्त विवाह विषय पर विशेष वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। इन संदेशों से प्रभावित होकर एक श्रद्धालु ने संत रामपाल जी महाराज से नामदीक्षा ग्रहण की और जीवन भर इस ज्ञान को अपनाने का संकल्प लिया, साथ में तीन श्रद्धालु ने नामदीक्षा लेने की इच्छा जाहिर किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। सत्संग स्थल पर चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई थी। साथ ही ज्ञान चर्चा हेतु पुस्तकालय भी लगाया गया, जहाँ विभिन्न सतग्रंथ उपलब्ध कराए गए और सच्ची भक्ति से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत किए गए।

यह सत्संग सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग तथा महिलाएँ अपने-अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। सभी वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। सत्संग का आयोजन एलईडी माध्यम से किया गया, जिससे दूर बैठे श्रद्धालु भी स्पष्ट रूप से प्रवचन देख-सुन सके।

आयोजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे सत्संग समाज में नैतिक जागरूकता, नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन और सच्ची भक्ति का संदेश देते हैं। ग्रामीणों और आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।