back to top

राजनांदगांव : रामनवमी पर राजनांदगांव पुलिस ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना…

राजनांदगांव। रामनवमी के पावन अवसर पर नवरात्रि ड्यूटी के सफल समापन के बाद राजनांदगांव पुलिस ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में राजनांदगांव पुलिस बैंड की भक्तिमय प्रस्तुति ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।

Advertisements


नवरात्रि पर्व के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन सुनिश्चित कराया। पुलिस की सतर्कता के चलते पूरे मेले में शून्य दुर्घटना और कोई आपराधिक घटना सामने नहीं आई, जिससे डोंगरगढ़ मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


राजनांदगांव पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page