
खैरागढ़- राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ठेलकाडीह के दो दुकानों में देर रात लगभग 3:10 बजे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी अनुसार ठेलकाडीह थाना क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर ठेलकाडीह के मिनी माता चौक गायत्री मंदिर के सामने चोपड़ा किराना स्टोर और रमा ज्वेलर्स में बीती रात 2-3 अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
चोपड़ा किराना स्टोर के मालिक दिलीप चोपड़ा ने बताया कि 35 से 40 हजार नगद और 1 डीवीआर सेट चोरी हुई है।

और घटना की जानकारी ठेलकाडीह थाना में दे दी गई हैं। आपको बता दें कि ठेलकडीह में नवीन पुलिस चौकी विगत वर्ष में खोला गया है और बीच चौक में इस तरह की घटना होना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं।









































