back to top

राजनांदगांव: धार्मिक, वैवाहिक आयोजन एवं भंडारा के पश्चात बचा भोजन अन्यत्र न फेकने आयुक्त ने की अपील…

राजनांदगांव 2 अपै्रल। शहर में समय समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक, वैवाहिक आयोजन एवं भंडारा के पश्चात बचे हुए भोजन को अन्यत्र फेकने से गाय, बैल एवं अन्य जानवरो द्वारा खा लेने से उनके स्वास्थ्य में प्रतिकुल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बचे खाद्य पदार्थ या भोजन खुले स्थानों पर नही फेकने पत्र के माध्यम से नागरिको से अपील की है।

Advertisements


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से पत्र के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि शहर के विभिन्न स्थानो में आए दिन विभिन्न धार्मिक, वैवाहिक आयोजन किया जाता है एवं भण्डारा के रूप में प्रसाद वितरण कार्यक्रम समय समय पर कराया जाता है। प्रायः भोजन/प्रसाद वितरण के पश्चात शेष बचे हुए भोजन को अन्य खुले स्थान पर जानवरो को खिलाए जाने के उद्देश्य से डाल दिया जाता है। उक्त बासी भोजन रोटी, पुडी, चावल, सब्जी को गाय, बैल एवं अन्य जानवारो द्वारा खा लिया जाता है, खाने के उपरांत उक्त बासी भोजन उनके शरीर में जहर की तरह असर करता है, जो इनके स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव डालता है तथा कभी कभी जानवरो की अकाल मृत्यु होने की भी संभावना बनी रहती है तथा अन्यत्र खाद्य पदार्थ फेकने से गंदगी भी फैलती है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने पत्र के माध्यम से अपील की है कि ऐसे आयोजनो/कार्यक्रमो/भंडारा के पश्चात शेष बचा हुआ भोजन अन्यत्र खुले स्थानों में न फेकते हुए नगर निगम के टाका घर में समयपाल श्री चिराग मेश्राम मों. नं. 78799 37771 तथा मोटर विभाग के श्री चंदन सिंह ठाकुर मो.ंन. 93010 30571 पर सम्पर्क कर निगम की गाडी में डलवाना सुनिश्चित करे, जिससे बचे हुए भोजन का उचित निष्पादन किया जा सके एवं किसी भी प्रकार की पशुधन हानि तथा गंदगी फैलने से बचा जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page