
खैरागढ़ समीपस्थ ग्राम कातलवाही में शुक्रवार की शाम तकरीबन 5:30 बजे 20 एकड़ के पैरावट में आग लग गई। देखते ही देखते पैराशूट जलकर खाक हो गया ।
जानकारी के अनुसार गांव के किसान सुरेश पिता हिरदे वर्मा उम्र 70 वर्ष छोटे लाल पिता हिरदे इंदल पिता हिरदे वर्मा तीनों सगे भाइयों के पैरावत में अचानक आग लग गई ।आग लगने के बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। लेकिन खैरागढ़ में फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण किसानों को समय पर मदद नहीं मिल पाई और 20 एकड़ का पैरावट धू धू होकर जल गया। रात में गंडई से फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया ।पीड़ित किसानों ने बताया कि पैरावट के साथ चने और गेहूं की फसल जलकर खाक हो गए ।जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
Advertisements










































