back to top

राजनांदगांव: प्रशिक्षण लेकर जिम्मेदारी से करें जनगणना कार्य – संभागायुक्त…


– जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 मई से होगा प्रारंभ
राजनांदगांव 13 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत मकानों की जनगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसे पूरी शुद्धता तथा जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य के लिए आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास की रूपरेखा, विभिन्न योजनाओं के निर्माण तथा प्रशासनिक इकाइयों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह कार्य अत्यंत सावधानी और शुद्धता के साथ किया जाना आवश्यक है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सुपरवाइजर और संगणक की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

इस कार्य में ऐसे अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जो आगामी एक से डेढ़ वर्ष तक निरंतर इस कार्य को कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आयोजित किया जा रहा है तथा जनगणना के अंतर्गत मकानों की नंबरिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। मकानों की नंबरिंग पूर्ण होने के बाद जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारण्कडेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page