
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजधानी रायपुर में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े भीड़ को देखकर एवं पीएम की सभा की अभूतपूर्व जनसैलाब से घबराकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हेकड़ी निकल गई है और हड़बड़ाहट में वो उल्टे सीधे ट्वीट करके प्रधानमंत्री पर झूठा दोषारोपण करने से भी नहीं चूक रहे हैं । उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा है कि प्रदेश में ऐसा कोई बचा नहीं जिसे भूपेश कका ने ठगा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में झूठ की बयार विगत 5 सालों से अनवरत बह रही है, और भयभीत भूपेश बघेल उल्टे चारे कोतवाल को डॉटे की तर्ज पर चलते हुए देश के प्रधान सेवक पर ही उंगली उठा रहे हैं।
चुनाव आने पर पीएम को छत्तीसगढ़ की याद आती है का डायलाग मारने वाले कांग्रेसी नेताओं के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने हुए पूर्व सांसद ने कहा कि जो पार्टी खुद चुनाव आने से पहले डिप्टी सीएम बनाकर अपनी डुबती नैय्या के सुराख बंद करने की जुगत लगा रही है उसे ऐेसा हास्यास्पद एवं बेतुका बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झॉक कर देखना चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि कई दशकांे तक जिस राम मंदिर को केन्द्र में सत्ता में रहते कंाग्रेस सरकार बनाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी, उसे मोदी जी ने अपनेे नेतृत्व में 09 साल के भाजपा शासन कार्यकाल में संभव कर दिखाया, फिर भी कतिपय कांग्रेसी नेता पीएम मोदी पर राम के ननिहाल आकर माता कौशल्या और भांचा राम को भूलने का मूर्खतापूर्ण आरोप लगा रहे हैं।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है सूपा बोले तो बोले अब चलनी भी बोलने लगी और सीएम के साथ डिप्टीसीएम और पीसीसी चीफ भी लबरा हो गये हैं। जिस उत्तर प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 2183 रू. और 2203 रू. है वहॉ किसानों के कम कीमत पर धान बेचने का औचित्यहीन एवं अतर्कसंगत बयान देकर कांग्रेसी नेता मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता मधु ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कंाग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का झूठा वादा करने वाले कांग्रेसी ही पीएम पर झूठ की बयार बहाने का आरोप लगाकर खुद की जगहॅसाई करवा रहे हैं।
पूर्व संासद ने पीएम पर झूठा लांछन लागने वाले कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश की जनता की तरफ से कांग्रेस शासन से यह प्रश्न किया है कि पीएम आवास योजना के लाभ से आपने गरीबों को वंचित क्यो रखा ? आप प्रदेश में कोयला माफिया, रेत माफिया, और शराब माफियाओं को अवैध प्रश्रय क्यों दे रहे हैं ? अवैध उत्खनन और नकली शराब से प्रदेश की हालत क्यो खस्ता है और आपने प्रदेश को अपना एटीएम क्यो बना लिया है? रोजगार देने और बेरोजगारी भत्ता देने में फिसड्डी साबित होने वाली आपकी सरकार युवाओं और बेरोजगारों को इंसाफ नही दे सकी, ऊपर से पीएससी घोटाले करके उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का अधिकार आपको किसने दिया ? अधिकांश विभाग नीचे से लेकर ऊपर तक सभी घूसखोरी और भ्रष्टाचार में संलिप्त है, गरीब जनता त्रस्त है, और आपके संरक्षित अधिकारी मस्त है ऐसा क्यो है ?
प्रदेश में हड़तालरत् संविदा और अनियमित कर्मचारियों को आप कब तक नियमित करेंगे? आपने पवित्र माँ गंगा की ही झूठी कसम खा ली, कि प्रदेश में शराबबंदी करेंगे, शराबबंदी तो दूर, अवैध और नकली शराब जगह-जगह बिक रही है, और इससे भी एक कदम बढ़कर आपने ऑनलाइन माध्यम से लोगों को घर बैठे शराब पहुचाने की व्यवस्था क्यों कर दी? आपने प्रदेश की माताओं और बहनों को क्यों छला ? आज सोसायटी से ज्यादा खाद खुले बाजार में उपलब्ध है, जिसकी मार गरीब किसानों को झेलनी पड़ रही है, क्या आपको गरीब किसान की ये मजबूरी नहीं दिख रही?
खाद खरीदी में 50 प्रतिशत की सब्सिडी केंद्र से आती है, क्या आप इससे भी इंकार करेंगे? क्या धान खरीदी का पैसा केंद्र से नहीं आता? क्या केंद्र की कोई भूमिका नहीं है धान खरीदी में ? पूर्व सांसद मधु ने मुख्यमंत्री ठगेश बघेल और कांग्रेस पार्टी से प्रदेश के वर्तमान और भविष्य से जुड़े इन मुद्दों पर जनता से लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए इन प्रश्नों का उत्तर मांगा है ।









































