
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख का बिगुल बज चुका है, जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार देर रात को 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जगदलपुर, लोरमी विधानसभा समेत 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
बैकुंठपुर से डॉक्टर आकाश जायसवाल
कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना
लोरमी से मनभजन टंडन
मुंगेली से दीपक पात्रे
जैजैपुर से दुर्गा लाल केवट
कसडोल से लेखराम साहू
गुण्डरदेही से जसवंत सिन्हा
दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा
पंडरिया से चमेली कुर्रे
बस्तर से जगमोहन बघेल
जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को मिला टिकट









































