back to top

मोहला : जनपद पंचायत मोहला में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 200 से अधिक पदों पर भर्ती…

 

        मोहला 11 मार्च 2026। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 18 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मोहला में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
       कैंप में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा 200 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मल्टीफंक्शनल ऑफिस एसोसिएट, फूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, सिक्यूरिटी गार्ड, लेडी गार्ड, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सुपरवाइजर तथा बीमा शक्ति जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए पांचवीं से स्नातक तक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Advertisements


       रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हों। साथ ही ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन तथा प्लेसमेंट कैंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक भी इस कैंप में भाग ले सकते हैं। आने-जाने का यात्रा व्यय स्वयं आवेदकों को वहन करना होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page