राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री शैलजा का महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत…

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव का महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया है।

राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री सैलजा का संस्कारधानी राजनांदगांव प्रथम आगमन पर एल्डरमैन, एमआईसी मेंबर, समस्त पार्षद गण, वरिष्ठ कांग्रेसी, कांग्रेस संगठन के साथी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, निगम मंडल, सेवा दल एवं ग्रामीण के साथियों के साथ भव्य स्वागत किया।